Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर में आयरा की शादी, 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन

Author Image
Written by
Amit Anand

उदयपुर में आयरा की शादी का जश्न जोरों-शोरों पर है. बेटी की शादी में आमिर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. शादी का सारा बंदोबस्त आमिर खुद ही संभाल रहे हैं. वहीं, डेस्टिनेशन वेडिंग से आमिर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस 18 सेकेंड के क्लिप में आमिर की खुशी का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं. वहीं, साथ में मिस्टर परफकेश्निस्ट की एक्स वाइफ किरण राव भी झूमती दिख रही हैं.

वीरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रेड कार्पेट पर बज रहे ढोल नगाड़ों के बीच आमिर खान का डां वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर कैसे बेटी की शादी में खुशी से झूमते-नाचते दिख रहे हैं. वहीं, डांस करते करते वो पास खड़ी किरण राव को भी ठुमके लगाने के लिए खींच लेते हैं.

खास बात ये है कि आमिर खान ये डांस अपनी ही फिल्म पीके के फेमस गाने ठरकी छोकरो पर कर रहे हैं. सफेद धारीदार कुर्ते और काले पैजामे में आमिर का लुक बेहद डीसेंट लग रहा है. साथ ही, उन्होंने ग्लासेस भी कैरी किया है. अब इस वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट आ रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि पीके है क्या. दरअसल, ये कॉमेंट उसने फिल्म पीके से जोड़ के किया है. वहीं, एक अन्य ने लिखा पीके स्टाइल में डांसिंग. आमिर हमेशा पीके और लाल सिंह चड्ढा वाले मोड में रहते हैं. एक ने लिखा ‘पीके 2.0.’ बता दें कि आयरा और नुपुर उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग कर रहे हैं. इसके बाद 13 जनवरी को ये कपल मुंबई में रिसेप्शन करेगी, जिसमें इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी.

क्या आपको लगता है कि तकनीकी चेतावनियों को बार-बार नजरअंदाज करना प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है?

Advertisement Box
Advertisement Box