“खुली किताब” न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ

“खुली किताब” न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ

इन्हे भी जरूर देखे

ब्रह्माकुमारियां: आध्यात्मिकता और नारी शक्ति का अद्वितीय संगम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष –बीके भरत शाह गांधीनगर (गुजरात), 8 मार्च। "नारी नरक का द्वार नहीं, बल्कि समाज के उत्थान की आधारशिला है।" यह कथन...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोटक महिंद्रा बैंक का केस चंडीगढ़ से कोयंबटूर स्थानांतरित, बैंकों की मनमानी पर लगाम

नई दिल्ली, 7 मार्च | सुप्रीम कोर्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दर्ज चेक बाउंस मामले को चंडीगढ़ से कोयंबटूर स्थानांतरित करने का आदेश...

गांधीनगर। गांधीनगर कैपिटल स्थित ब्रह्माकुमारिज सेवाकेंद्र के पीस पार्क हॉल में “खुली किताब” न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेषकर गांधीनगर (उत्तर) की विधायक रीटाबेन पटेल, गुजरात राज्यपाल के प्रेस सचिव हीरेन भट्ट, गांधीनगर कल्चरल फोरम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत जहा एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी तारा दीदी तथा “खुली किताब” न्यूज पोर्टल के संस्थापक संपादक नीलेश कटारिया उपस्थित थे।

शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक रीटाबेन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में मीडिया का कार्य क्रांतिकारी होना चाहिए। समाज के अंदर व्याप्त विसंगति एवं अव्यवस्था को उजागर करने में मीडिया की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन भी खुली किताब की तरह होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि “खुली किताब” न्यूज पोर्टल देश के विकास में न केवल अपना योगदान प्रदान करेगा बल्कि आम व्यक्ति की बुलंद आवाज बनकर देश को मजबूत करेगा।

इस अवसर पर प्रेस सचिव भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया की अपेक्षा ऑडियो एवं विजुअल वीडियो का चलन एवं प्रभाव बढ़ते जा रहा है। इसके चलते आज आम व्यक्ति तक आसानी से सूचना पहुंच जाती है। उहोंने कहा कि पत्रकार के लिए निरंतर जन हित में निष्पक्ष समाचार को एकत्रित कर जन-जन तक पहुंचाना बड़ा कठिन कार्य है। भट्ट ने कहा की समाज में “खुली किताब” न्यूज पोर्टल की भागीदारी एक क्रांतिकारी जरिया साबित होगी और अपने कार्य तथा उद्देश्य में सफल साबित होगी।

वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत जहा ने अपने संबोधन में पत्रकारिता को परिभाषित करते हुए कहा कि राम अर्थात सत्य और पत्रकार अर्थात सत्य की खोज। उन्होंने कहा कि पत्रकार निरंतर मंथन के साथ राम (सत्य) की खोज में लगा रहता है। उन्होंने हनुमान को इस पृथ्वी पर पहला सकारात्मक पत्रकार बताते हुए कहा कि हनुमान ने सीता की खोज की, सेतु का निर्माण किया और रावण के साथ जंग की शुरुआत की। यही सच्चे मायने में पत्रकार का धर्म है, कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकार यानी सीता की शोध अर्थात बुद्धि की शोध, शक्ति की शोध, पुरुषार्थ की शोध। जहा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ‘खुली किताब’ न्यूज पोर्टल समाज और सत्ता में व्याप्त विसंगतियों को उजागर करने में सफल साबित होगी।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी तारा दीदी ने इस मौके पर आशीर्वाद स्वरूप कहा कि कल्याण और क्रांतिकारी समाचार के साथ समाज में स्वच्छता, निर्भयता लाने में “खुली किताब” न्यूज पोर्टल का अहम योगदान रहेगा। इस मौके पर तारा दीदी ने वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कैलाश दीदी का शुभेच्छा संदेश देते हुए कहा कि आदरणीय कैलाश दीदी के मार्गदर्शन में लोकार्पित “खुली किताब” न्यूज पोर्टल निरंतर सत्य की खोज के साथ समाज के हरेक वर्ग के कल्याण में भागीदारी के साथ निष्पक्ष रूप में सेवा प्रदान करेगी।

“खुली किताब” न्यूज पोर्टल के संस्थापक संपादक नीलेश कटारिया ने समारोह में उपस्थित तमाम मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि खुली किताब न्यूज पोर्टल की टीम जिम्मेदारी के साथ समृद्ध और सुरक्षित समाज के निर्माण के साथ साथ सत्य, न्याय और जागरूकता के माध्यम से लोगो को जोड़ने में निरंतर प्रयासरत रहेगी। कटारिया ने कहा कि “खुली किताब” न्यूज पोर्टल आम जन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सच्ची और निष्पक्ष जानकारी के साथ लोगों की बुलंद आवाज का माध्यम बनेगी।

इससे पूर्व शुभारंभ समारोह में मंच पर उपस्थित मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्थापक संपादक कटारिया ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए उनका स्वागत किया। नन्ही कुमारी अनन्या ने स्वागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए राजयोगिनी कृपल दीदी ने उपस्थित तमाम लोगो को भाव विभोर कर दिया।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों तथा लोगों का आभार मानते हुए वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक समाचार की प्रस्तुति के उद्देश्य के साथ शुरू की जा रही “खुली किताब” न्यूज पोर्टल की टीम को उपस्थित तमाम सम्मानित लोगों का प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

ब्रह्माकुमारियां: आध्यात्मिकता और नारी शक्ति का अद्वितीय संगम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष –बीके भरत शाह गांधीनगर (गुजरात), 8 मार्च। "नारी नरक का द्वार नहीं, बल्कि समाज के उत्थान की आधारशिला है।" यह कथन...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोटक महिंद्रा बैंक का केस चंडीगढ़ से कोयंबटूर स्थानांतरित, बैंकों की मनमानी पर लगाम

नई दिल्ली, 7 मार्च | सुप्रीम कोर्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दर्ज चेक बाउंस मामले को चंडीगढ़ से कोयंबटूर स्थानांतरित करने का आदेश...

महाकुंभ 2025: जादू का आईना या सच का मुखौटा?

बात करामात – नीलेश कटारिया बहुत समय पहले की बात है। एक धर्मपरायण राजा था, जिसे अपनी न्यायप्रियता पर बड़ा गर्व था। राजा का मानना था...

Must Read

अब एडवोकेट की चालाकी नहीं चलेगी! सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम कानूनी टिप्पणी

मुवक्किल के अधिकार सर्वोपरि: सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट की जवाबदेही तय की! –सलोनी कटारिया अहमदाबाद, 10 मार्च। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट और मुवक्किल...